फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन बाइक चोरी कर बेचने निकले आरोपी दबोचे गए, एक नाबालिग भी शामिल

Sat, 26 Jul 2025 08:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि माना क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध तरीके से बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और मौके से दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर और एक नाबालिग को धर दबोचा। जब पुलिस टीम ने उनके पास मौजूद बाइक के कागजात पूछे, तो दोनों ने गोलमोल जवाब देते हुए टीम को गुमराह करने की कोशिश की। कड़ी पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि बाइक को ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी किया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों ने माना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही पर तीन दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी दिनेश पाल और नाबालिग बालक के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही वाहन चोरी के अन्य मामलों में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें