फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: 16 साल पुराने कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरूम में लगाई सेंध, CCTV में कैद हुआ लाखों के सोने का खेल

Wed, 20 May 2026 01:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान में सोने के गबन का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के सदर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान में सोने के गबन का मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोहरमल एंड कंपनी के संचालक सुरेश भंसाली ने शिकायत दर्ज कराई कि दुकान में कार्यरत सूरज साहू को रोजाना डिस्प्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को सुरक्षित लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि 9 अप्रैल को कर्मचारी ने आभूषणों को निर्धारित स्थान पर जमा करने के बजाय अपने पास ही रख लिया।

कुछ दिनों बाद स्टॉक की जांच के दौरान भारी गड़बड़ी सामने आई। 13 अप्रैल को कराए गए मिलान में करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना कम पाया गया। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में कर्मचारी सूरज साहू कथित रूप से आभूषण अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गुम हुए सोने की कीमत और पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें