फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ पर पुलिस का कड़ा एक्शन, सात गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध तेज

Sat, 27 Dec 2025 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सात युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
विज्ञापन
बजरंग दल का विरोध तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सात युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इसी कार्रवाई को लेकर बजरंग दल खुलकर विरोध में आ गया है और संगठन ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। हालात को देखते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


यह मामला 24 दिसंबर का है, जब मॉल में लगे क्रिसमस डेकोरेशन को कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए नुकसान पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की और जांच आगे बढ़ाई।

पहचान पुख्ता होने के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नाबालिग को जुवेनाइल कानून के तहत निरुद्ध किया गया है। बाकी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन के सदस्यों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर स्वयं गिरफ्तारी देने की तैयारी की है। संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने थाने और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें