छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जरही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड जरही के तत्वाधान में वीर बाल दिवस पर सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनों ने उनके आदशाँ पर चलने तथा समाज में भाईचारा, साहस एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में द्वारा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अरदास के साथ शांति और सद्भावना की कामना की गई।