फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर: मीना बाजार में जुआ खिलाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 04 Oct 2025 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर जिले स्थित भटगांव के न्यू माईनस कॉलोनी के समीप लगे मीना बाजार में जुआ खेलने के मामले में भटगांव पुलिस ने मीना बाजार के संचालक व एक अन्य के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले स्थित भटगांव के न्यू माईनस कॉलोनी के समीप लगे मीना बाजार में जुआ खेलने के मामले में भटगांव पुलिस ने मीना बाजार के संचालक व एक अन्य के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही को जेल भेज दिया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध सक्रियता से लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। बीते शुक्रवार को थाना भटगांव पुलिस को सूचना मिली कि मीना बाजार परिसर के अंदर एक व्यक्ति तीन स्ट्राईकर से चिन्ह बनाकर लोगों को रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेला रहा है। 

विज्ञापन


जुआ खेलाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां अरविन्द कनौजिया पिता गोपाल प्रसाद कनौजिया उम्र 25 वर्ष निवासी महगांव खुर्द थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को तीन स्ट्राईकर से चिन्ह बनाकर लोगों को रूपये पैसे का दाव लगा कर डबल रकम करते पाया गया। इस दौरान अन्य जुआडी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 900 रूपये नगद, स्ट्राईकर, 2 नग, काला रंग का बना पान पत्ती जप्त किया है। 

मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मीना बाजार संचालक लखन पटेल पिता वेंकट पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी जवाहरपारा जिला व थाना बालौद को प्रति खेल पश्चात् 70 प्रतिशत राशि कमीशन देना एवं 30 प्रतिशत स्वयं रखना बताया एवं मीना बाजार संचालक के परिसर के अंदर खेलते पाया जाना तथा उसके संज्ञान में होना पाए जाने पर प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 4(क), 6(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी लखन पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं इन दोनों आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की धाराओं के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी व उनकी टीम सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें