फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diesel Theft : कोरबा में डीजल चोरों का बढ़ा आतंक, खदान बंद कराने की दे रहे धमकी

Fri, 21 Jul 2023 03:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में डीजल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एसईसीएल की शिकायत पर पुलिस ने एक डीजल चोरी कर रहे एक टैंकर को जब्त किया है।
विज्ञापन
त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुसमुंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवानों ने खदान परिसर में क्यूआरटी के माध्यम से डीजल चोरी को पकड़ने के लिए दबिश दी। जवानों ने बरकुटा फेस में एक टैंकर डीजल चोरी करते देखा। जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन टैंकर चालक मौके से टैंकर सहित वहां से भाग निकला। 

विज्ञापन


एसईसीएल के अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने विभागीय सुरक्षा जवानों से गाली-गलौज करते हुए खदान बंद करने की धमकी दी है। एसईसीएल प्रबंधन ने पत्राचार कर थाना प्रभारी को टैंकर मालिक और ट्रांसपोटिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने संबंधी शिकायत की है। शिकायत पर थाना प्रभारी थाना कुसमुंडा को प्राप्त रिपोर्ट पर टैंकर वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद पता चला कि टैंकर का मालिक अभिषेक आनंद है। अभिषेक केडी ट्रांसपोर्ट में बतौर मुंशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें