फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दुर्ग में पुलिस ने जब्त की 361 पेटी अंग्रेजी शराब, दो आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 02:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में पुलिस ने एक खेत से 361 पेटी अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भी किया। 
 
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डंडेसरा से भिलाई छावनी सीएसपी अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल एवं उनकी टीम ने देर रात छापेमारी कार्रवाई करते हुए एक खेत से 361 पेटी अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भी किया। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जब्त शराब महाराष्ट्र की बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।

विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा एक खेत में डंप किया गया और अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी है। इसके बाद पुलिस ने मौका पहुंचकर छापा मारा, जहां 361 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि प्रीमियम व्हिस्की शराब महाराष्ट्र की है, जिसे तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया गया। 

पुलिस घटनास्थल से दो आरोपी धनराज निषाद एवं विजय निषाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा शराब को उतारने में लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि जब्त शराब को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मंगाया गया था। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पाटन के फुंडा गांव में कांग्रेस नेता महेंद्र वर्मा के फॉर्म हाउस में 500 पेटी मध्यप्रदेश के शराब के साथ सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह शराब भी निकाय चुनाव में खपाने के लिए लाई गई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें