फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: घर के बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, घर में सबसे छोटा था सुनील

Thu, 13 Feb 2025 01:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में युवक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर वार्ड में रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने परिवार के लोगों को बताया। जब तक युवक को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सदर वार्ड निवासी सुनील नाग पुत्र संपत नाग (28) रात को बाथरूम करने के लिए अपने कमरे से निकलकर गया। इसके बाद लौटकर वापस नहीं आया। उसकी मां उसे खोजने के लिए बाहर आई। बाहर नहीं दिखने पर जब बाथरूम का दरवाजा खोल कर देखा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें