फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: नववर्ष कार्यक्रम के दौरान होटल मैरियट में मारपीट, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया

Sat, 03 Jan 2026 03:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में 31 दिसंबर की रात को तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित होटल कोटयार्ड मैरियट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर नाचते समय करीब 8 से 10 लोगों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना तेलीबांधा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाना तेलीबांधा में लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। मामले को लेकर होटल प्रबंधन को थाना तेलीबांधा द्वारा नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अब तक उसका जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लिया। थाना तेलीबांधा पुलिस ने दिनेश डोडवानी, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा, रायपुर और दिलीप अंदानी, निवासी महावीर नगर, रायपुर सहित अन्य 6 से 8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें