फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: पीके बने सड़क सुरक्षा दूत, रायपुर में यातायात जागरूकता का अनोखा अंदाज

Sat, 03 Jan 2026 03:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक अलग और रचनात्मक तरीका अपनाया।
विज्ञापन
रायपुर में ट्रैफिक अवेयरनेस का अनोखा अंदाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए एक अलग और रचनात्मक तरीका अपनाया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए फिल्म 'पीके' के लोकप्रिय किरदार की तर्ज पर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन




इस पहल के तहत मोर पिरोहिल नाट्य संस्था के कलाकार को पीके के वेश में हेलमेट पहनाकर मैदान में उतारा गया। शास्त्री चौक से शुरू हुए इस अभियान में कलाकार ने पीके स्टाइल में रोचक संवादों के जरिए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट की अहमियत समझाई। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों से नियमों का पालन करने की अपील की गई, जिसे लोगों ने उत्सुकता और मुस्कान के साथ सुना।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह अभियान प्रतिदिन शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर चलाया जाएगा, ताकि सरल और मनोरंजक तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने की अपील
रायपुर पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें