फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: 72 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, शादी का झांसी देकर बनाए संबंध, करता रहा ब्लैकमेल

Tue, 12 Nov 2024 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन


मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गृह जिले कोण्डागांव लौटी, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्रदेव पटेल और साइबर प्रभारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी फिरोज अहमद उर्फ शहरोज (22 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोण्डागांव लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें