फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti News : मकान का ताला तोड़कर चुराए सोने-चांदी के जेवर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सक्ती जिले में चोरों ने तीन गांव में सूने पड़े घरों का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डभरा थाना क्षेत्र के तीन गांव में दो चोरों ने घर में लगे ताले को तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की थी। दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर को भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 28 जुलाई को सुरेंद्र पाल दर्शन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोयल खान और प्रदीप बेहरा दोनो संदिग्ध हैं, जिस पर दोनों को पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने 21 जुलाई को ग्राम किरारी तथा ग्राम छुछुभाटा एवं 28 जुलाई को ग्राम शेरों में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों के द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात को पत्थलगांव कैमरा डबरा के ज्वेलर्स दुकान में बिक्री करना बताया गया। इसके आधार पर ज्वेलर्स से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें