फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोंडागांव में दो गोतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 37 मवेशी बरामद

Thu, 10 Oct 2024 04:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले में पुलिस ने दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 मवेशियों को बरामद किया है।
 
विज्ञापन
दो गोतस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्रामपुरी थाना पुलिस ने बुधवार की रात में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 मवेशियों को बरामद किया है। इन मवेशियों की अनुमानित कीमत 2,95,000 रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसरपुट्टा साल्हेटोला से भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौरव शार्दुल और उसके साथियों की मदद से ग्राम हात्मा के पास दो वाहनों से इन तस्करों को रोका। जांच के दौरान वैध लाइसेंस और बिल पर्ची वाले मवेशियों को छोड़ दिया गया, जबकि बिना लाइसेंस वाले 37 मवेशियों को बरामद किया।

आरोपियों की पहचान संजय पटेल (27) और पप्पू पटेल (19) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के निवासी हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें