फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में उतरे मेकाज के डॉक्टर, ब्लैक रिबन बांधकर जताया विरोध

Thu, 10 Oct 2024 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोलकाता के आरजी कर मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सभी डॉक्टर्स ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और ब्लैक रिबन बांधकर काम करते हुए महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो माह पहले हुई कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर देश में अनाचारियों के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही गई, लेकिन मामले को दो माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी बड़ी कार्रवाई नही हुई। इस मामले को लेकर मेकाज के यूडीएफए ने भी अपना समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की वीभत्स घटना के दो माह बाद भी अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है और भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। 

यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने राज्य भर में डॉक्टर्स से अपील की है कि वे सभी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में ब्लैक रिबन बांधकर एक दिन के लिए काम करें और पीड़िता के लिए न्याय की पुकार का समर्थन करें। स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सभी डॉक्टर्स ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और ब्लैक रिबन बांधकर काम करते हुए महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। डॉक्टर्स के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र भी ब्लैक रिबन बांध कर कक्षाओं में उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें