फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जमीन को लेकर हुआ विवाद, पिता-पुत्र ने मिलकर कर दी किसान की हत्या; गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने मिलकर एक किसान की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथबंद थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने डंडा, टंगिया और मिट्टी के ढेले से हमला कर किसान की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


लेखराम निवासी ग्राम बिलाईडबरी ने पुलिस को बताया कि 23 जून को वह और उसके पिता संतराम उसकी दादी की जमीन में बुवाई कर रहे थे। इसी बीच रिश्ते में उसके जीजा ओमप्रकाश और भांजा गोपाल हाथ में डंडा, टंगिया लिए गाली-गलौज करते हुए खेत की तरफ आए और इस खेत में कैसे बुवाई कर रहे हो बोलकर, धमकाते हुए उसके पिता संतराम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच वह बचाव करते हुए एवं सहयोग मांगने के लिए गांव तरफ आया। तत्पश्चात गांव वालों को लेकर वह वापस खेत पर गया तो देखा कि उसके पिता संतराम खेत में चित्त अवस्था में पड़े हुए थे। उनकी एक उंगली कटी हुई थी और सिर में कटने का निशान था। खून निकला हुआ था तथा उनकी मृत्यु हो गई थी। पास में ही बांस का डंडा, मिट्टी का ढेला आदि रखा हुआ था।
विज्ञापन


लेखराम की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। हथबंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र ओम प्रकाश एवं गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें