फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; ऐसी रची थी साजिश

Wed, 29 May 2024 08:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में चोरों ने निशाना बनाया। योजना बनाकर बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी में उपयोग किए गए औजार भी बरामद किए।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वें में ग्रामीण बैंक को चोरों ने निशाना बनाया। योजना बनाकर बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश गई थी, जिसमे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चोरी की घटना में प्रयुक्त औजार को भी बरामद किया गया है। ग्रामीण बैंक के मैनेजर अजय बा ने रिपोर्ट दर्ज कई कि दिनांक 25 से 26 मई की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने बैंक के गेट में लगे ताले को तोड़कर कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की। बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है। बलौदा थाने में धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


सायबर सेल टीम के द्वारा आसपास की दुकानों में लगे 150 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया, जिसमें संदेहियों की पहचान शुभम गुप्ता, गोपेश यादव और अभिषेक कश्यप के रूप में की गई। बलौदा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त टीम ने अभिषेक कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथी शुभम और गोपेश के साथ ग्रामीण बैंक देखने गया था। रात में कोई कर्मचारी य सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं। इसके बाद बैंक में चोरी करने के लिए योजना बनाई। शुभम और गोपेश ने हार्डवेयर की दुकान से ग्राइंडर मशीन और लोहा काटने का समान खरीदा। 24 मई की रात में बैंक के पास जाकर रेकी की और रात में चोरी करने के लिए गये।

वहीं, तीनो आरोपी शुभभम गुप्ता (27), गोपेश यादव (34), अभिषेक कश्यप (28) को गिरफ्तार किया गया है। बैंक में चोरी के प्रयास के लिए उपयोग किए गए औजार ग्राइंडर मशीन,लोहा काटने का समान, मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें