फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा माजरा

Sun, 05 Jan 2025 06:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला फॉरेस्ट रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्रकार ने वन विभाग के चेक पोस्ट में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। इस पर वन विभाग के अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को सिहावा से गिरफ्तार किया है।   
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था, जिसमें वाहन चालकों से बिना पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही थी।  पत्रकार संदीप शुक्ला ने बोराई चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था।

अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें