बेटी की हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
कोदवा के तालाब में मृत मिली दस वर्षीय मोक्ष की हत्या उसी के पिता ने की थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने ही अपनी 10 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बाद तालाब में शव फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के साथ ही पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।
भाटापारा निपानिया पुलिस चौकी की पूरी घटना है। भाटापारा के ग्राम कोदवा में 24 फ़रवरी 2023 को तालाब में दस वर्षीय मृतिका कुमारी मोक्ष का शव मिला था। जिसे एक सामान्य मौत समझा जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हुआ बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद पिता ही हत्या का आरोपी निकला। उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश पर थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण विनोद मंडावी के कुशल नेतृत्व में सगी पुत्री की हत्या के आरोपी पति-पत्नी नीलमचंद वर्मा पिता हीरालाल वर्मा उम्र 38 वर्ष पत्नी प्रीति वर्मा पति नीलमचंद वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोदवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सूचक चिंताराम वर्मा निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण का पुलिस सहायता केन्द्र निपनिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोक्ष वर्मा, पिता नीलमचंद वर्मा उम्र 10 वर्ष साकिन कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण की तालाब पानी मे नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। मृतिका की शव पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया गया कि गले मे चोट के निशान हैं। जिसपर हत्या का संदेह व्यक्त किया गया। शव को सीएचसी भाटापारा भेजकर पीएम कराया गया। तो सामने आया कि मृतिका की हत्या गला दबाकर की गई है।
गवाहों के कथन के आधार पर पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी प्रीति वर्मा पति को बेटी मोक्ष की हत्या करने के लिए उकसाती थी। जिसके बाद आरोपी ने 23 मार्च की रात अपनी बच्ची को कपड़े से गला घोटने का प्रयास किया। लड़की के बेहोश हो जाने पर आरोपी को लगा की वह मर गई है। सुबह देखा तो लडकी मोक्षू जिंदा थी, और वह स्कूल चली गई। स्कूल में टीचर के द्वारा घरवालों को बताया गया कि मोक्ष की तबीयत खराब है, उसे घर ले जाओ इसपर पिता अपने साथ घर ले आया और नहलाने के बहाने गांव के सती तलाब में ले जाकर दोबारा गला घोटकर हत्या कर पानी मे डुबा दिया और लड़की के डूब जाने पर हल्ला करने लगा। इसके बाद लड़की को तालाब से निकाल कर ग्रामीणों कि मदद से घर लेकर आ गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी पति-पत्नी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।