फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नशे में बिना हेडलाइट ट्रैक्टर चलाया, कुचलने से महिला की मौके पर मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 05:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक ने बिना हेडलाइट जलाए महिला को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी राजू बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक ने बिना हेडलाइट जलाए वाहन चलाकर एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को बरभाठा निवासी प्रार्थिया कलाबाई पोर्ते ने बेलगहना चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि ट्रैक्टर (क्रमांक CG10 W4129) के चालक राजू बैगा (सोनवानी) ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर तिलबाई पोर्ते को टक्कर मार दी। हादसे में तिलबाई की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजू बैगा (पिता अमोल सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी बहेरामुड़ा, चौकी बेलगहना) को हिरासत में लिया। पूछताछ में राजू ने स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में बिना हेडलाइट जलाए ट्रैक्टर चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मेडिकल जांच में भी उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। 17 अप्रैल को आरोपी राजू बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें