फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पिता ने नहीं दिए दो सौ रुपये तो बेटे ने कर दी हत्या, कुएं में शव फेंककर हुआ फरार

Tue, 06 Aug 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने दो सौ रुपये मांगे थे, न देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली थाना के नुनेरा गांव में महेंद्र सिंह ने अपने पिता भुवन सिंह धनुहार के सिर पर  पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। बाद में मृतक को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रेस्कयू कर 60 फिट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह सोमवार की सुबह किसी काम से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसके पिता भुवन सिंह गांव में एक झोपड़ीनुमा घर पर रिश्तेदार से बातचीत कर रहा थे। इस दौरान महेंद्र सिंह ने अपने पिता से दो सौ रुपये मांगे, नहीं देने पर पास रखे ईंट से महेंद्र सिंह ने पिता भुवन सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद भुवन सिंह को कुएं में धकेलकर वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की सहायता से शव को कुएं से निकलवाया गया है। सामान्य विवाद को लेकर हुई इस घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जहां आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें