फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पोड़ीदलहा जंगल में जमा था जुआरियों का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा; नकदी समेत सात जुआरी गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 03:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा में पुलिस ने जुआ खेलते अलग-अलग जिले के सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान जब्त किया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्रगत पोड़ीदलहा जंगल में पुलिस ने जुआ खेलते अलग-अलग जिले के सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की कार्यवाही की गई है। नकदी रकम सहित दो लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा के जंगल में लंबे समय से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर अकलतरा पुलिस और सायबर टीम के द्वारा सयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान अन्य जुआरी भाग निकले थे। वहीं, मौके पर जुआ खेलते हुए सात जुआरी पकड़े गए, जिनके पास से 35 हजार नकदी, छह मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, 52 पत्ती ताश को  बरामद किया गया है। सभी को पकड़कर अकलतरा थाना लाया गया, जिन पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्यवाही की गई।
विज्ञापन


पकड़े गए जुआरियों के नाम
1. विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष निवासी साकिन मोपका थाना सरकंडा।
2. कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष निवासी साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर।
3. विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर।
4. अरूण कुमार कश्यप  उम्र 38 वर्ष निवासी साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा
5. दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष निवासी साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।
6. अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष निवासी साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा।
7. अजय राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें