फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News : बस से गांजा मंगाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 06:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने एक 20 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर जगदलपुर से गांजा लाकर दुर्ग के अलग-अलग स्थानों पर बेचता था।
विज्ञापन
आरोपी गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों का गांजा बरामद किया है। आरोपी गांजा को जगदलपुर से लाकर दुर्ग में बेचने की फिराक में घूम रहा था। गिरफ्तार किए गया आरोपी के पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र मठपारा तालाब के पास गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल चंदेल जगदलपुर से बस की मदद से 20 किलो गांजा पार्सल मंगाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। आरोपी पेशे से ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, उसकी आड़ में गांजा तस्करी भी करता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोपाल चंदेल नाम का युवक बड़ी मात्रा में अपने पास गांजा रखे हुआ है। वह गांजा बेचने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस गांजा तस्कर की तलाश में भी जुट गई थी और आरोपी को एक बैग के साथ हिरासत में लिया गया। बैग को खोलकर देख गया तो बैग में बड़ी मात्रा में गांजा मिला। आरोपी ने पूछताछ में गांजा तस्करी करना स्वीकार किया है।

दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि मठपारा में अवैध गांजा बेचने की फिराक में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल चंदेल के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है। आरोपी ने गांजा को जगदलपुर से बस से पार्सल मंगवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें