बिलासपुर जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेरोजगार युवक अपने घर के रिश्तेदारो, परिजनो से उधार रकम लेकर, घर के जेवर गिरवी रखकर नौकरी की चाह में पैसा एकत्र कर कपिल गोस्वामी देते थे।
बिलासपुर जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी बेरोजगार युवक युवतियों को निशाना बनाते थे। दो दर्जन से अधिक लोग ठगी के शिकार हुए थे। आरोपियों के पास से सात मोबाइल, 13 लाख रुपये नकद, एक इनोवा कार व अन्य सामग्री जब्त किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी अपने साथी सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान, तथाकथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे के साथ मिलकर शासकीय नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवको की पहचान करते थे और उन्हें शासकीय नौकरी लगाने का प्रलोभन देते थे। सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान, तथाकथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे एवं अन्य साथी बेरोजगार युवको केा इस बात का भरोसा दिलाते थे कि कपिल गोस्वामी का संपर्क सभी शासकीय विभागो में है। कपिल गोस्वामी महंगी गाड़ी इनोवा में ड्रायवर एवं बॉडीगार्ड के साथ घूमता था, जब बेरोजगार युवक इनके झांसे में आ जाते थे, तब कपिल गोस्वामी के साथियो के द्वारा अलग अलग शासकीय विभागो में नौकरी की रकम बतायी जाती थी।
बेरोजगार युवक अपने घर के रिश्तेदारो, परिजनो से उधार रकम लेकर, घर के जेवर गिरवी रखकर नौकरी की चाह में पैसा एकत्र कर कपिल गोस्वामी देते थे। रकम देने पर युवको को फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिखाकर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर उनके ओरिजनल डॉक्यूमेंट रखकर वेरीफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र दिये जाने का आश्वासन दिया जाता था। कपिल गोस्वामी पूर्व में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जेल जा चुका है। शातिर किस्म का ठग है।
विज्ञापन
आरोपी युवक संगठित तौर पर राज्य के अलग अलग जिलो के बेराजगार युवकों को पीडब्लूडी, पुलिस विभाग, जेल विभाग, पीएचई विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लगभग दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियों से ठगी की गई। मामले के मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी ने अपने सहयोगियों तथाकथित पत्रकार गुरूशंकर दिव्य, सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर चौहान एवं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की करोड़ो की ठगी की है। आरोपियों के पास लगभग 13 लाख रू, एक इनोवा कार कीमती 20 लाख एवं बैंक एकाउंट में तीन लाख रुपये सीज कराई गई है।