फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में हनुमान प्रतिमा खंडित करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 01:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के धरमनगर इलाके में हनुमान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के धरमनगर इलाके में हनुमान की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई। 
विज्ञापन


टिकरापारा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कारोबारी अरिहंत पारख के अलावा मोहित कुमार लखेर, गणेश कुर्रे, भूपेश केवट और जेसीबी चालक मेहराब खान शामिल हैं। 

जांच के दौरान यह भी उजागर हुआ कि आरोपी मोहित लखेर ने घटना के समय खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की थी, ताकि मौके की स्थिति को प्रभावित किया जा सके। इस कृत्य को गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया था। इस मशीन को जब्त कर लिया गया है और इसके उपयोग से जुड़ी भूमिका को लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने साफ कहा है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश या अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें