फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: धान बेचने को लेकर हुआ विवाद, बड़े बेटे ने मां और छोटे भाई पर फेंका एसिड

Thu, 28 Nov 2024 06:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर जिले में एक शख्स ने अपनी मां और छोटे भाई पर एसिड फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने ही मां और भाई पर एसिड फेंककर हमला करने वाले आरोपी को मणीपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि धान बेचने एवं घर में अलग करने की बात को लेकर हुए वाद-विवाद और मारपीट के बाद आरोपी ने अपनी मां और भाई पर एसिड फेंककर हमला कर दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी शिमला बाई 26 नवंबर को शाम करीब सात बजे के आसपास अपने छोटे बेटे और बहु के साथ घर पर थी। बड़ा बेटा संजय उर्फ संजू जो घर में ही अलग रहता है। आरोपी संजय उर्फ संजू बाहर से घर आया और घरवालों को धान बेचने और घर में अलग कर दिये जाने की बात को लेकर गाली-ग्लौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने लगा। उसने अपनी मां शिमला बाई और भाई विजय राजवाडे के चेहरा और कमर पर एसिड फेंक दिया, जिससे दोनों घायल हो गए थे। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू राजवाड़े उम्र (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड बोतल के टुकड़े व डंडा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें