फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुसौर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती की सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27) निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती ने बताया कि छह अप्रैल को उसके गांव बरात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बरात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा। 

विज्ञापन

शादी से कर दिया इनकार 
पीड़िता ने बताया कि मीनकेतन ने उससे बातचीत करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार 
पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच सहित समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें