फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म: बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया नरेंद्र, फिर की दरिंदगी की सारी हदें पार

Sun, 11 Feb 2024 02:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र अग्रवाल जान-पहचान का फायदा उठाकर पहले उसे अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म किया। चिखली का रहने वाला आरोपी नरेंद्र अग्रवाल नाबालिग बच्ची को अपनी बाइक पर घूमने के बहाने जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया था। नाबालिग को अधिक ब्लीडिंग होने पर आरोपी वह डर गया और पीड़िता को सुपेला के नेहरू नगर में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता घर पहुंची तो परिजनों ने बच्ची की हालत हो देखकर दंग हो गए। पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों ने को दी। इसके बाद परिजनों के साथ बच्ची ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली थाना क्षेत्र का रहने वाला है और हमाली का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें