फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: महामाया मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ा, पेचकश और रुपये बरामद

Tue, 21 Jan 2025 04:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथौड़ा, पेचकश और 4200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकलतरा थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर में 16-17 जनवरी की दरमियानी रात दान पेटी से लाखों रुपये चोरी करने वाले आरोपी रॉकी भारतेंदु (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना में उपयोग किए गया हथौड़ा, पेचकश और आरोपी के पास से 4200 रुपये नकदी रकम बरामद की गई। 

विज्ञापन

 वहीं, चोरी के मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई थी।  

महावीर यादव ने अकलतरा थाने में महामाया मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर के दान पेटी के तले को तोड़कर उसमें रखे लगभग 1-1.25 लाख रुपये  चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पर पता चला कि तीन नकाबपोस चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 

इस दौरान पूर्व में चोरी के मामले गिरफ्तार हुए आरोपियों से एक पूछताछ की गई। वहीं, मंदिर परिसर में युवक रॉकी भारतेंदु को घूमते हुए देखा गया था। इसके आधार पर युवक रॉकी भारतेंदु को पुलिस गुरु घासीदास मोहल्ले उसके मामा के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं, युवक रॉकी भारतेंदु को मूल निवास घोघरा पारा पंडरिया जिला कवर्धा से पुलिस हिरासत में लिया गया और चोरी के मामले में पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर के दान पेटी से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें