भाटापार शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बेकरी से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्रेड, केक, चिप्स और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने सभी थाना प्रभारी को चोरी संबधी अपराधों में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में भाटापारा शहर थाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भाटापार शहर थाना क्षेत्र के हटरी बाजार निवासी गौरव तलरेजा पुत्र सेवाराम तलरेजा की दुकान हैं। उन्होंने थाने में बेकरी दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी शाबिर कुरैशी पुत्र अय्युब कुरैशी निवासी हटरी बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ब्रेड, केक, चिप्स और अन्य सामग्री बरामद की है।
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्जुनी गांव निवाली ओमप्रकाश साहू (24) चोरी का माल खरीदते हैं। उनकी कबाड़ की दुकान है, जिसमें ट्रक का टायर, बैलगाड़ी का चक्का, लोहे के खिड़की, लोहे का दरवाजा रखा है और वह उसे बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंठ रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।