फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शादी की बात कहकर नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी ने बनाए संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ा; पीड़िता ने खाया जहर

Thu, 30 May 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक युवक ने शादी की बात कहकर अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरनार थाना क्षेत्र के चौकावाड़ा गांव में रहने वाले युवक ने एक नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे नाबालिग प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद प्रेमी युवक ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी और उससे दूरियां बनाने लगा। परेशान प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष दास ने शादी करने की बात कहकर नाबालिग प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी को जब पीड़िता का गर्भ ठहरने की बात पता चली तो उसने पीड़िता से मिलना-जुलना व बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता घबराकर लोक-लाज के भय से गर्भ निरोधक दवाई खा ली, जिससे उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। पीड़िता को महरानी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया गया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें