फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 May 2024 02:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले में एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, यह अभी तक अज्ञात है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसौदा थाना क्षेत्र के मलदा गांव में एक युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, यह अभी तक अज्ञात है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, युवक राम कुमार (28) जोकि बुधवार रात अपने घर के कमरे के अंदर चला गया। वहीं, घर के अन्य सदस्यों ने आवाज लगाई, लेकिन कुछ जवाब नहीं दिया और अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था। घर के बाहर जाकर कमरे की खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि राम कश्यप ने फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। घटनास्थल पहुंची डायल 112 की टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई।

कमरे में राम कुमार कश्यप गमछे का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला। मामले की जानकारी हसौद पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, यह फिलहाल अज्ञात है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी, तब कुछ पता चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें