फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शराब के नशे में चोर ने उगल दिए राज, पुलिस को बताई चोरी की वारदात, 1.20 लाख कीमत के गहने जब्त

Thu, 07 Nov 2024 07:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने शराब के नशे में ही वारदात को अंजाम देने की जानकारी पुलिस की पूछताछ में दी है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानखम्हरिया थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने शराब के नशे में ही वारदात को अंजाम देने की जानकारी पुलिस की पूछताछ में दी है। छह नवंबर को पीड़ित विजय कुमार भोई पुत्र रामखिलावन भोई निवासी थानखम्हरिया ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अक्तूबर की रात को उनके घर से 26 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू किया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी एसआई राजकुमार साहू ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक एक निवासी चंदन माण्डले (20) ज्यादा शराब पी रहा है। उसके पास हजारों रुपये भी हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में पकड़ा। उससे पूछताछ की चोरी की वारदात को उगल दिया। आरोपी के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें