फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: नदी में कूदे युवक को पुलिस और एसडीआरएफ ने समय रहते बचाया, अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Sep 2025 01:18 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में रविवार की सुबह नया पुल पर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जवानों की त्वरित कार्रवाई से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
नदी में कूदे युवक को पुलिस और एसडीआरएफ ने समय रहते बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार की सुबह नया पुल पर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जवानों की त्वरित कार्रवाई से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक नया पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को मिली। तुरंत संतोष मार्बल और एक अन्य जवान काका मोटरसाइकिल पर रस्सी, लाइफ जैकेट और बचाव उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को इंद्रावती छोटे पुल के पास से सुरक्षित बाहर निकाला।

युवक का इलाज जारी
युवक को तुरंत महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल युवक की पहचान और निजी जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार, युवक होश में आने के बाद ही उसकी पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वरित बचाव से टला बड़ा हादसा
पुलिस और एसडीआरएफ की समय पर कार्रवाई ने युवक की जान बचाई। घटना ने शहर में अलर्ट बढ़ा दिया है और सुरक्षा अधिकारियों की तत्परता को सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें