11 अक्टूबर को टीम को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक मकान में युवक रिवॉल्वर छिपाकर रखा है। इस पर संयुक्त टीम ने रेड की कार्रवाई की। मौके से आरोपी अमानत अली (20 वर्ष) निवासी पंडरी को पकड़ा गया।
राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नग रिवॉल्वर और दो नग जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को टीम को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक मकान में युवक रिवॉल्वर छिपाकर रखा है। इस पर संयुक्त टीम ने रेड की कार्रवाई की। मौके से आरोपी अमानत अली (20 वर्ष) निवासी पंडरी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से रिवॉल्वर बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पूछताछ में अमानत अली ने बताया कि रिवॉल्वर का कारतूस उसके साथी सिमोन पांडे (21 वर्ष) के पास है। पुलिस ने सिमोन पांडे को भी हिरासत में लिया और उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अमानत अली पूर्व में चोरी के मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
अमानत अली (20 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, पंडरी, थाना सिविल लाइन रायपुर।