आंबेडकर जयंती के मौके पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग आदिवासी महिला को चप्पल दी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान बुजुर्ग महिला को चप्पल भी पहनाई।
दरअसल चरण-पादुका योजना के तहत पीएम ने महिला को चप्पलों का जोड़ा दिया। इस योजना का लक्ष्य तेंदूपत्ता जमा करने वालों को चप्पलें उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि इस आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों पांच लाख रुपए तक की इलाज की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान पीएम ने कहा 'विकास की दौड़ में पीछे छूट गए और पीछे छोड़ दिए गए समुदायों में आज जो चेतना जागी है, वो चेतना बाबा साहब की ही देन है। एक गरीब मां का बेटा, पिछड़े समाज से आने वाला आपका ये भाई अगर आज देश का प्रधानमंत्री है, तो ये भी बाबा साहेब की ही देन है।'
बताया क्यों चुना बीजापुर
बीजापुर को आज के इस खास दिन के लिए चुनने पर पीएम ने कहा 'मैं आज इसलिए आया हूं, ताकि आपको बता सकूं, कि जिनके नाम के साथ पिछड़ा जिला होने का लेबल लगा दिया गया है, उनमें अब नए सिरे से, नई सोच के साथ बड़े पैमाने पर काम होने जा रहा है। बचपन में मेरे स्कूल में टीचर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्याने देते थे ऐसे ही इन पिछले जिलों पर भी अलग से ध्यान देने की जरूरत है।'
देखिए वीडियो:-