देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की अपार सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की आज 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में पहली चुनावी सभा है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता से देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ा है। ऐसे में पीएम मोदी आज रायगढ़ में चुनावी सभा कर जी-20 सम्मेलन की सफलता के गहरे राज बताएंगे। वहीं कांग्रेस पर इस सम्मेलन को लेकर निशाना भी साधेंगे। जी-20 सम्मेलन के बाद पीएम मोदा की ये चुनावी सभा बेहद अहम मानी जा रही है। इस सभा पर देश-प्रदेश के साथ ही पूरी दुनिया की नजर रहेगी। क्योंकि पीएम मोदी जी-20 सम्मेलन को लेकर कई महत्वूपर्ण बातें शेयर कर सकते हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। 8 जिलों के संभाग में यहां छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 13 सीट पर कांग्रेस, 7 पर बीजेपी, 2 पर बसपा और 2 पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसीजे) का कब्जा है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को बहुत पहले ही जेसीसीजे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वर्तमान में वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में जेसीसीजे के पास बिलासपुर संभाग में केवल एक ही सीट बची है।
यूपी बिहार के वोटर्स पर फोकस
बिलासपुर संभाग में उद्योग-धंधे और स्टील पॉवर प्लांट के बड़ी संख्या में होने से यहां पर लाखों की संख्या में यूपी-बिहार के लोग निवासरत हैं। ऐसे में यूपी-बिहार के वोटर्स पर भाजपा की नजर है। वो हर हाल में इन वोटर्स को अपनी तरफ खींचने की तैयारी में है। उन्हें लुभाने की जुगत में है। रायगढ़ में जिंदल स्टील पॉवर प्लांट, बिलासपुर में स्टील पॉवर प्लांट, सक्ती में स्टील पॉवर प्लांट समेत कई कारखानों में
बड़ी सख्या में यूपी-बिहार और झारखंड के लोग काम कर रहे हैं। ऐसे में इन वोटर्स पर बीजेपी की नजर है।
28 सितंबर को पीएम मोदी की बिलासपुर में ही तीसरी आमसभा
चुनावी साल में रायपुर संभाग के बाद पीएम मोदी का बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में आम सभा होने जा रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से हिसाब से बेहद अहम मानी जा रही है। यहां पर पीएम मोदी कई केंद्रीय योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही मतदाताओं को प्रभावित भी कर सकते हैं। कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। वहीं बिलासपुर संभाग में ही 28 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा प्रस्तावित है। इस दौरान वो बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर शिरकत करेंगे। पीएम मोदी की रायपुर सभा में करीब 1 लाख से ज्यादा भीड़ उमड़ी थी। दूसरी और मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में रायगढ़ से ज्यादा भीड़ जुटाना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है।