कृषि क्षेत्र के विकास के लिए नई परियोजना का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कबीरधाम जिले के ग्राम नेवारी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र समेत सभी ब्लॉक व मंडी परिसर में किया गया।
केन्द्र सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र के विकास के लिए नई परियोजना का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कबीरधाम जिले के ग्राम नेवारी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र समेत सभी ब्लॉक व मंडी परिसर में किया गया। केवीके में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, अध्यक्षता जिला पंचायत के कृषि स्थाई समिति के सभापति रामकुमार भट्ठ ने की।
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय में वृद्धि, कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने दो प्रमुख योजनाओं ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भर मिशन’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफपीओ, प्राकृतिक खेती अपनाने वाले कृषक, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों व एआई तकनीशियन को प्रमाण पत्र प्रदान किए। पीएम धन-धान्य कृषि योजना देश के 100 कम उत्पादकता वाले जिलों के समग्र विकास के लिए प्रारंभ की गई है।
इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा, जशपुर व दंतेवाड़ा जिलों का चयन किया गया है। 11 विभाग के 36 योजनाओं को एकीकृत कर इस योजना में प्रतिवर्ष लगभग 24 हजार करोड़ रुपए का कार्य किया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई, फसल विविधीकरण, आसान ऋण व भंडारण सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। दलहन आत्मनिर्भर मिशन वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक 6 वर्ष की अवधि में 11 हजार 400 करोड़ रुपए के बजट के साथ संचालित होगा। इस मिशन का उद्देश्य देश में दाल उत्पादन को बढ़ावा देना व आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। इसके अंतर्गत अरहर, मसूर और उड़द जैसी प्रमुख दालों के उत्पादन, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, भंडारण व प्रसंस्करण सुविधाओं का विकास किया जाएगा।