फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: सीएम विष्णुदेव साय बोले-  समृद्ध और खुशहाल किसान विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार

Sat, 02 Aug 2025 07:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 553.34 करोड़ रुपये की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की गई है। यह रकम PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त के तहत दी गई है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 553.34 करोड़ रुपये की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की गई है। यह रकम PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त के तहत दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सीएम साय ने बताया कि अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को योजना के तहत 9700 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। साथ ही 2.34 लाख वनपट्टाधारी किसान और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसान भी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान मूल्य, 3716 करोड़ रुपये का बकाया बोनस, शून्य ब्याज पर KCC ऋण, और 10 हजार रुपये की दलहन-तिलहन सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही, भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की मदद दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न), कोदो-कुटकी-रागी जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देकर किसानों को बेहतर दाम दिलाने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी किसानों को संबोधित किया। नेताम ने बताया कि 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत एक लाख से अधिक किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें तकनीकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें