फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Olympic: कबड्डी खिलाड़ी की मौत; CM बोले-खेल-खेल में हो जाती हैं दुर्घटनाएं, 4 लाख मुआवजे की घोषणा

Wed, 12 Oct 2022 06:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा था कि, दिसंबर 2022 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंगलवार शाम खेल मैदान में घायल एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घायल खिलाड़ी को हादसे के बाद तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन खराब सड़क के चलते साढ़े चार घंटे लग गए। इसके चलते रास्ते में खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद BJP ने आयोजनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन पर FIR दर्ज कराने की मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेल-खेल में ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने खिलाड़ी के परिजनों को चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। कहा कि जो मदद की जा सकती है, की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos



पटखनी देने के दौरान सिर के बल गिरा

जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसी में हो रही कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान दूसरी टीम ने पटखनी दी तो खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (35) घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह सिर के बल गिरा और गंभीर चोट आ गई। मौके पर फर्स्ट एड या कोई भी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं होने पर उसे किसी तरह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहांहालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। 

अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
इसके बाद ठंडा राम मालाकार को रायगढ़ जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सड़क खराब होने के चलते करीब 42 किमी की दूरी तय करने में एंबुलेंस को साढ़े चार घंटे लग गए। इस दौरान ठंडा राम ने तमनार पाली घाट मार्ग पर रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने इसके लिए आयोजनकर्ताओं को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता स्थल पर किसी तरह की सुविधा नहीं है। इसके चलते खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं। 

BJP ने की आयोजकों पर कार्रवाई की मांग
BJP नेता और पूर्व IAS ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के दौरान कबड्डी खेलते हुए कबड्डी खेलते हुए युवा खिलाड़ी ठंडा राम की मृत्यु हो गई। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चार मांगे रखी हैं। 
वहां बिना मैट और स्वास्थ्य सुविधा के कबड्डी खिलाई जा रही थी। ऐसे में आयोजकों पर कार्रवाई हो।
  • युवक के परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दें। 
  • ओलंपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का बीमा हो। मृत्यु पर 50 लाख और अपंगता होने पर 25 लाख रुपए मिलें
  • एंबुलेंस से लाने में साढ़े चार घंटे लगे। ऐसी सड़क के जिम्मेदारों पर एफआईआर हो। 

राज्य की खराब सड़कों पर CM जता चुके हैं नाराजगी
राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन दिन पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को राज्य की सड़कों को दिसंबर तक गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। सीएम बघेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि दिसंबर 2022 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि, सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मुझे खस्ताहाल सड़कों को लेकर कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए जिला कलेक्टरों को नोडल अधिकारी के रूप में काम करने को कहा है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सीएम बघेल का अधिकारियों को अल्टीमेटम, दिसंबर 2022 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें
विज्ञापन

6 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू हुई हैं और 6 जनवरी 2023 तक चलेंगी। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक हुए हैं। अब जोन स्तर के 15 से 20, विकासखंड स्तर पर 27 अक्तूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज: CM भूपेश बने कबड्डी में रेफरी, लंगड़ी, भौंरा, कंचा भी खेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें