फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के चलते सोनिया गांधी की रैली रद्द!

Tue, 05 Nov 2013 04:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की हवा कहिए या मोदी की लहर, इससे परेशान होकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी रैली को कैंसिल ही कर दिया। छत्तीसगढ़ में मोदी की रैली को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी रैली का स्थान बदल दिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में 7 नवंबर को सोनिया की रैली होनी होनी थी लेकिन बीजेपी ने इसी दिन यहीं पर मोदी की रैली घोषित कर दी। इसके बाद कांग्रेस ने सोनिया गांधी की डोंगरगढ़ की रैली को बदलकर राजनांदगांव कर दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने बताया कि सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने 7 नवंबर को आने वाली हैं। बताया गया था कि सोनिया इस दिन कोंडागांव और डोंगरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


बीजेपी ने भी इसी दिन नरेंद्र मोदी की तीन सभाएं रखी, जिनमें डोंगरगढ़ को भी शामिल किया गया है। यह खबर मिलते ही कांग्रेस ने सोनिया की डोंगरगढ़ की सभा रद्द करवा दी।

हालांकि कांग्रेस के नेता आधिकारिक तौर पर नहीं मानते कि सोनिया के कार्यक्रम में बदलाव का मोदी की सभा से कोई लेना-देना है। राज्य में कांग्रेस के प्रचार अभियान के बारे में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के अनुसार पार्टी अलका मुदलियार के क्षेत्र में ज्यादा जोर दे रही है। यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का मुकाबला अलका से है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 5 नवंबर को भी राजनांदगांव में सभा आयोजित की जा रही है, जिसे वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, मोहसिना किदवई, अजीत जोगी, डॉ.चरणदास महंत और कुमारी शैलजा संबोधित करेंगे। 8 नवंबर को राहुल गांधी की सभा कांकेर व डोंगरगढ़ में होनी है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सहयोगी और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को ही कहा था कि नरेंद्र मोदी का प्रभाव जरूर दिख रहा है लेकिन मोदी की हवा झूठी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें