फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर में डिवाइडर से टकराई पिकअप, 24 लोग घायल; तीन को आई गंभीर चोट

Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे के करीब नेलसनार से सगाई कार्यक्रम से धर्मापुर लौट रही पिकअप वाहन बीजापुर पहुंचते ही कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेलसनार से धर्मापुर लौट रहे पिकअप वाहन बीजापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे के करीब नेलसनार से सगाई कार्यक्रम से धर्मापुर लौट रही पिकअप वाहन बीजापुर पहुंचते ही कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर से जा टकराई। इससे वाहन में बैठे 24 लोग घायल हो गए। इनमें से कडती चिन्नाक्का को कमर में, इरपा राजू को सर में व इरपा चन्द्रू को सर व हाथ मे चोट लगी है। अन्य को मामूली चोट पहुंची हैं। सभी का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम को जैसे ही घटना की खबर लगी वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम ने बताया कि नेलसनार से सगाई कार्यक्रम कर ये धर्मापुर लौट रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट के सामने डारापारा चौक के पास वाहन डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन धर्मापुर के सूरज सरकार की है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें