फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh:तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत; कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 11 Dec 2024 08:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से प्लांट में काम करने वाले बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कापू में रहने वाला अनिल कुर्रे पुत्र रामरतन कुर्रे बीते कुछ समय से पूंजीपथरा क्षेत्र में रहते हुए गेरवानी के पास स्थित एसएसडी प्लांट में फीडर का काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को वह बैंक के कार्य के सिलसिले में रायगढ़ आया हुआ था और शाम के समय वापस अपने घर लौट रहा था। बाइक सवार अनिल कुर्रे गेरवानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 65 एच 0112 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में घायल अनिल को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद पूंजीपथरा पुलिस वाहन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें