फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रही बारात हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच बारातियों की मौके पर मौत, 42 घायल

Thu, 20 Jun 2019 05:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की रात शादी के वापस लौट रही बारात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 अन्य लोग घयल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। वहीं क्षेत्र के विधायक विक्रम मण्डावी भी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया।

विज्ञापन


दरअसल यह बारात टिडोडी गांव के एक निवासी की थी। दंतेवाड़ा में शादी के बाद वापसी के दौरान लगभग 50 बाराती एक पिकअप वाहन में सवार होकर टिडोडी गांव के लिए निकले थे। देर रात जब वह बीजापुर जिले के पांडेमुर्गा गांव के करीब पहुंचे तो वाहन सामने से आ रहे अन्य पिकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई। 

चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के अस्पताल में 10 बारातियों को, भैरमगढ़ जिले में 26 बारातियों को और दंतेवाड़ा जिले के अस्पताल में छह घायल बारातियों को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें