फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद भी 2रु में 1 बाल्टी पानी खरीदने को मजबूर!

Fri, 23 Aug 2013 02:14 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक तरफ तो लगातार बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है और ऐसे में लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


लोग पीने और इस्तेमाल करने के एक बाल्टी पानी के लिए 2 रुपए दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के पेवरो गांव में बारिश में भी पेयजल की समस्या है। यहां पंचायत के दोनों बोर बंद है। गांव के सभी 6 हैंडपंपों का पानी आयरनयुक्त है। इसलिए ग्रामीणों ने इसे पीना बंद कर दिया है। पांच महीने से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


यहां लोगों को बोर मालिक को एक बाल्टी पानी का दो रुपए देना पड़ता है। पंचायत का बोर बंद होने से परेशानी हो रही है। पंचायत ने बोर के लिए पाइप डाला है, जो अब खराब हो गया है।
विज्ञापन


पंचायत बिगड़े बोर को सुधारवाती नहीं। सुधरवा भी दे तो बिजली बिल अधिक आने के कारण बोर चालू नहीं किया जाता।

दो वर्षों से हैंडपंप का पानी आयरनयुक्त हो गया है। इसलिए बाहर से पानी लाया जाता है।

जल गया है मोटर पंप
पंप जलने के कारण सुधारने दिया है। कोई भी हैंडपंप में आयरन युक्त पानी नहीं निकल रहा है। जहां हैंडपंप आयरनयुक्त है वहां का पानी उपयोग नहीं कर रहे हैं।
-रोशनलाल साहू, सरपंच, पेवरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें