फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेंद्रगढ़ बस हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल; यहां देखें हादसे की तस्वीरें

Thu, 22 Oct 2026 05:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा हुआ। पहाड़हंसवाही के पास बस पेड़ से टकराने से 6 यात्रियों की मौत और 15 घायल हो गए। यहां देखें हादसे की तस्वीरें और पूरी खबर।
विज्ञापन
मनेन्द्रगढ़ बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास भीषण दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घायल अवस्था में जमीन पर पड़ें हैं। - फोटो : अमर उजाला
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत कर्मियों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी 15 घायलों को इलाज के लिए तुरंत मनेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। 

इलाज के लिए घायलों को ले जाया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के तुरंत बाद बस चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

एंबुलेंस की मदद से घायल को ले जाया जा रहा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
उपजिलाधिकारी शशिशेखर मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अस्पताल अंदर परिजनों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी लेते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की।

घायलों के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों ने जाना घायलों का हाल
पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के इंतजामों को देखा। 
विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें