फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से फिर शुरू होगी परिवर्तन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 मई को बस्तर में हुए नक्सली हमले के बाद कल से एक बार फिर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है।
विज्ञापन


25 मई को बस्तर के जीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले में नक्सलियों ने हमला कर राज्य कांग्रेस के नेताओं की हत्या कर दी थी।

यह यात्रा उसी घाटी से शुरू की जा रही है जहां हमला किया गया था।

इस मामले में कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा था कि हम दोबारा वहीं से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बहुत जल्द ही करेंगे। हमारी यात्रा बाद में रायपुर में समाप्त होगी।

कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हम दोबारा वहीं से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बहुत जल्द ही करेंगे। हमारी यात्रा बाद में रायपुर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान ही 25 मई को बस्तर जिले में पार्टी नेताओं पर नक्सली हमला हुआ था। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा और नंद कुमार पटेल समेत 27 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें