फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्याचरण के सम्मान में छत्तीसगढ़ बंद

Wed, 12 Jun 2013 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल के सम्मान में छत्तीसगढ़ के चार जिलों में बंद हैं। मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। शुक्ल छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में घायल हुए थे और उनका मेदांता अस्पताल मे इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कॉमर्स ने रायपुर, धमतरी, महासमुन्द एवं गरियाबन्द जिलों में बन्द का आह्वान किया गया।

राजधानी रायपुर में बंद का काफी असर देखा गया। सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहे। चैम्बर के महामंत्री जितेन्द, बरलोटा के अनुसार शुक्ल के मुख्य रूप से कार्य क्षेत्र रहे इन जिलो में संगठन ने उनके सम्मान में बन्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने भी श्री शुक्ल की आज होने वाली अन्त्येष्टि के मद्देनजर दोपहर बाद सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

श्री शुक्ल 25 मई को बस्तर में हुए नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें