फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती

Thu, 12 Mar 2026 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय तीजन बाई पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वर्ष 2024 से उन्हें लकवे की बीमारी है और हाल के दिनों में उनकी हालत और कमजोर हो गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वे ठोस भोजन नहीं ले पा रही थीं और केवल जूस व फलों के सहारे ही रह रही थीं।

हाल ही में नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से भी तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंडवानी को दिलाई वैश्विक पहचान
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रमुख कलाकारों में मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और दमदार प्रस्तुति के माध्यम से इस लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। वे पंडवानी की कपालिक शैली की प्रमुख गायिका हैं और अब तक लगभग 17 देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के उच्च नागरिक सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें