फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हैकर ने हैक की एम्स रायपुर की वेबसाइट

Mon, 14 Mar 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • प्रशासन को नहीं चला पता
  • हैकर ने कहा हम ऐसी वेबसाइट करते हैं सर्च
  • हैकर ने कहा हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वेबसाइट पाक की है या भारत की
विज्ञापन
हैकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी हैकर ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर के एम्स की वेबसाइट हैक कर ली और इसकी जानकारी वहां के प्रशासन को देर शाम तक नहीं हुई। एम्स की वेबसाइट www.aiimsraipur.nic.in पर हैकर ने लिखा है कि 'वेबसाइट को कश्मीरी चीते द्वारा हैक कर लिया गया है, हम अजेय हैं'। इतना ही नहीं हैकर ने व्यंग्य कसते हुए लिखा है कि 'सबसे बेहतर से लड़ो और बाकियों की तरह मरो'।
विज्ञापन


जिस पाकिस्तानी हैकर ने यह वेबसाइट उसका नाम आमिर मुजफ्फर है। वो फेसबुक पर 'कश्मीरी चीता' नाम से मौजूद है और उसने अपने प्रोफाइल पर इसका लिंक भी पोस्ट किया हुआ है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हैकर ने उन्हें बताया है कि 'हमारे निशाने पर हर सरकारी वेबसाइट होती है और वो 'nic or .gov.in' जैसे कीवर्ड के सहारे वेबसाइट को खोजते हैं और जिसमें भी कोई सिक्योरिटी की कमी पाते हैं , फिर तो जानते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स प्रशासन को नहीं लगी जानकारी

एम्स रायपुर
हैकर के मुताबिक कि अगर पाक हैकर चाहे तो वे जरूरी दस्तावेज खत्म कर सकते हैं लेकिन वो उनके नीतियों के खिलाफ है। गौरतलब है कि पाक साइबर अटैकर्स ग्रुप की ओर से केरल और गुजरात सरकार की कई साइट्स हैक की जा चुकी हैं।

इसी ग्रुप का सदस्य आमिर भी है और उसका कहना है कि इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो पाकिस्तान की वेबसाइट हैक कर रहा या फिर भारत की क्योंकि वो 'कश्मीर पाकिस्तान' का रहने वाला है।

इस मामले में एम्स निदेशक नितिन एम नागरकर का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी है साइट हैक होने के बाद भी इसे रात 11 बजे तक डाउन नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें