फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के कारोबारी दिनेश का अंतिम संस्कार कल, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

Wed, 23 Apr 2025 08:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Pahalgam terror attack: पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9 बजे राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जायेगा।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam terror attack: पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9 बजे राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई बीजेपी नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इस हमले के शोक में अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार 27 पर्यटकों की हृदय विदारक मृत्यु पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है। 24 अप्रैल को मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित हुई है। सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता थे, वहां केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। 25 अप्रैल को एक कार्यशाला में मार्गदर्शन करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आने वाले थे उसे भी स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें